नर तन धर हम आ गए,पर चारो ओर झमेला है।
हे ! ईश्वर मन मेरा भरमाए,यह कहाँ मुझे धकेला है।।

डरना नहीं है तुझको,मिलेंगे अनेक रक्षक तुझको।
बस उनको तू पहचान लेना,हाथ उनका कसकर थाम लेना।।

सही कहा था आपने हे ! ईश्वर।।

मेरे लड़खड़ाते कदमों को स्थिर करने वाला,
मेरी तोतली बोली में दुनिया के शब्द भरने वाला,
वो गुरु ही तो है जिसने धरा रूप निराला।

काला अक्षर जो था भैंस बराबर,
उसके रहस्य को मेरे लिए खोला।
जिस ज्ञान का दम मैं हूँ भरता,
उस ज्ञान को मुझमें जिसने सींचा।।

मेरे हर गुर को निखारने वाला,
गुरुर के नशे से जो मुझे बचाये।
आसमान की ऊंचाई पर मुझे वो देखना चाहे,
मैं उसको क्या दे पाऊं, कर जोड़ कर बस नमन की कर पाऊं।।

You might Like

माँ का ख्याल

???? ??? ?? ???? ??? ??? ??????? ?? ?? ?? ??? ??? ????? ?? ??????? ?? ???? ????????? ?? ???? ???? ?? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ??????? ?? ????? ?????????? ?? ????? ???? ?? ???? ?? ?? ??? ?? ??? ?????? ?? ??? ????? ???????? ?? ????? ???? ?? ?? ?????? ???? ?????? […]

Read More »

दोस्ती

तोतली  भाषा  में  आँगन  की  चिड़ियों  से  बतलानावह  था  जीवन  का  पहला  दोस्ताना गुड्डे  गुड़ियों  से  दिल  की  सब  बातें  करनाजीव  निर्जीव  के  अंतर  से

Read More »

Recent Posts

हाले दिल लिख दिया करो

कहने सुनने में वो बात कहाँ ,तुम हाले दिल लिख दिया करो । जो कहा सुना, वो गुम हो जाएगा ,लिखा हुआ मुसलसल पढ़ा जाएगा

Read More »

समय का पहिया चलता है

बसंत के इस मौसम में चारों ओर रंग बिखरे हुए हैं। घर की बालकनी से बाहर देखो तो हर ओर बसंत की छाप झलकती हैं।

Read More »
No more posts to show

Leave a Reply